03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में 577 अंक से नीचे दाखिला नहीं, जानिए सीट आवंटन की पूरी जानकारी

एफएनएन, देहरादून : सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में नीट यूजी के 720 में से 577 अंकों तक के छात्रों को दाखिला मिलेगा। एचएनबी मेडिकल विवि ने बृहस्पतिवार को नीट यूजी के दूसरे चरण का सीट आवंटन कर दिया है। जिसके तहत 507 सीटें आवंटित की गई हैं।

एचएनबी मेडिकल विवि ने पहले चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग के बाद बची हुई 507 सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग की। दून मेडिकल कॉलेज में 27, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 92 और सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 72 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं।

हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 72, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 75 और गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज में 109 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं। वहीं, सीमा डेंटल कॉलेज में 25 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 11 बीडीएस सीटें आवंटित की गई हैं। आवंटित सीटों पर छात्रों को 29 नवंबर तक दाखिला लेना है।

  • हल्द्वानी नहीं, दून मेडिकल कॉलेज पसंद

एक समय हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज छात्रों की पहली पसंद होता था। यहां की कटऑफ भी अन्य के मुकाबले ज्यादा रहती थी लेकिन दून मेडिकल कॉलेज तेजी से छात्रों की पहली पसंद बना है। यही वजह है कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भी जनरल की कटऑफ 600 अंकों पर रुकी रही।

  • किस कॉलेज में किस श्रेणी के कितने अंकों तक सीट आवंटित
कॉलेज का नाम जनरल ओबीसी एससी एसटी
दून मेडिकल कॉलेज 600 569 403 399
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज 597 571 458 00
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज- 585 557 378 383
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज 577 553 364 380

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img