03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एसएसपी कार्यालय गेट पर विधायक बेहड़ का धरना प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विधायक तिलक राज बेहड़ ने एसपी कार्यालय के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद बेहड़ समर्थक और कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए और निष्पक्ष अधिकारियों की तैनाती की मांग की। आपको बताते चलें कि चुनाव के बाद से ही लगातार किच्छा में मारपीट की घटनाएं हो रही है। विधायक तिलकराज बेहड़ का आरोप है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा और पुलिस के संरक्षण और समर्थन से यह सब हो रहा है।

व्यापारी नेता गुलशन सिंधी का मामला हो या फिर निर्मल हंसपाल के बेटे दीप हंसपाल पर हमले का, सभी घटनाओं का पुलिस ने गलत तरीके से खुलासा किया है। इसी को लेकर बेहड़ ने आज एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। बेहड़ के समर्थन में सुबह से ही कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय के गेट पर जमा होना शुरू हो गए थे। अपराह्न करीब 11:00 बजे धरना प्रदर्शन शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, हरीश बावरा, व्यापारी नेता संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क, पार्षद मोनू निषाद, किच्छा पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश बंसल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img