03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे बागेश्वर, बोले भारत जोड़ा यात्रा सफलता की इबारत लिखेगी

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। अपराधियों को बचाने का काम हो रहा है। प्रत्येक विभाग में घोटाले हो रहे हैं। महंगाई पर लगाम नहीं है। बेरोजगार ठगा हुआ है। जिसके लिए 2024 में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ होगी। संगठन तैयार है और भारत जोड़ो यात्रा सफलता की इबारत लिखने जा रही है।

रविवार को नरेंद्रा पैलेस पर पत्रकार वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। प्रशासन बेलागम है। अंकित हत्याकांड के आरोपितों को बचाया जा रहा है। सबूत मिटाए जा रहे हैं। जघन्य अपराध उत्तराखंड में हुआ है। उत्तरकाशी में गरीब बेटी किे साथ दुरचार हुआ। उसकी सुध सरकार को नहीं है। अल्मोड़ा में दलित की हत्या कर दी गई। ऐसे मामालों की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर होनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोक सेवा चयन आयोग के घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी, मास्टर माइंड छूट रहे हैं। यह सरकार की नाकामी है। हाइकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। घोटालेबाजों को सरकार बचाना चाहती है। आर्य ने कहा कि उच्च शिक्षा, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा, ओपन यूनिवर्सिटी में बाहर के लोगों को नौकरी दे दी गई। यह पहाड़ के युवाओं के साथ धोखा है।

राज्य की अर्थ व्यवस्था चरमरा गइ है। एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये का प्रदेश को कर्ज है। वेतन देने को तक सरकार के पास पैसा नहीं है। सरकार को केंद्र से स्पेशल पैकेज मांगना चाहिए। सड़कों की हालत खराब है। गैरसैण में विधानसत्र होना चाहिए। अनुपूरक बजट वहीं से पारित किया जाए।

कहा कि विधानसभा में सरकार के नुमाइंदे बिना तैयारी के आते हैं। प्रश्नों का तक ठीक से जवाब नहीं दे पाते हैं। अग्निवीर भर्ती का पहले से कांग्रेस विरोध पर है। फरसाली के कमलेश गोस्वामी की आत्महत्या सरकार की विफलता है। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, होशियार लुंठी, दर्शन फुलेरिया, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, लोकमणि पाठक, गीता रावल, विनोद पाठक आदि मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img