03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस के एसटीएफ की जांच पर उठाए सवालों को भाजपा ने बताया बेबुनियाद, कहा- कांग्रेस को भूलने की बीमारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश भाजपा ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा की एसटीएफ जांच पर कांग्रेस के उठाए सवालों को बेबुनियाद बताया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को भूलने की बीमारी है, सरकार ने भर्ती प्रकरण में समय पर कार्रवाई की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी के बयानों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जांच पर सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है। अब तक की जांच आइने की तरह साफ है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और बिना किसी दबाव के जांच एसटीएफ को सौंपी। एसटीएफ ने निष्पक्ष तरीके से जांच की और प्रभावशाली लोग भी इसके दायरे में आए और जेल की सलाखों तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलना अदालत का विषय है। जमानत मिलने का मतलब किसी को दोषमुक्त करना नहीं है। यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। जांच एजेंसी निचली अदालत के जमानत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय गई है। किसी को जमानत मिलने को निर्णय बताना सरकार या जांच एजेंसी पर सवाल उठाना राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूल रही है कि वह इस मामले में हाईकोर्ट का रुख कर चुकी है, लेकिन आधार न रख पाने की वजह से उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण मामले में सीएम पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी सरकार में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img