Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबाजपुर थाने में तैनात सिपाही की पत्नी की हल्द्वानी में घर में...

बाजपुर थाने में तैनात सिपाही की पत्नी की हल्द्वानी में घर में घुसकर हत्या

एफएनएन, हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। शहर में खाकी और उसका परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं। आज बाजपुर में तैनात सिपाही की पत्नी की हल्द्वानी में हत्या कर दी गई। हत्या किसी नुकीले हथियार से की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिपाही शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर थाने में तैनात है। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में उनकी पत्नी ममता बिष्ट और उनका परिवार रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी ममता बिष्ट की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात बेहद खौफनाक था। माैके पर फैले खून के छीटे इसकी भयावहता बयां कर रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments