03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर : अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल में मौत

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर एक युवक ने जहर गटक लिया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। बीते सोमवार की रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

  • तीन भाइयों में था सबसे छोटा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि वह तीन भाई हैं। जिसमें एक भाई प्राइवेट और एक दुकानदारी करता है। पिता भी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार का सबसे छोटा था। वह कोरोनाकाल से फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। पिछली बार भी असफल रहा।

  • मोबाइल पर रिजल्ट देखा और खा लिया जहर

कमलेश इस बार अग्निवीर भर्ती में वह फिजिकल और मेडिकल में फिट था। एनसीसी का सी सार्टीफिकेट भी उसके पास था। बीते सोमवार को भर्ती का परीक्षाफल आया। वह तब ट्रैकर से खेत जोत रहा था। घर आने पर मोबाइल पर रिजल्ट देखा और असफल होने पर जहर गटक लिया।

  • जहर खाने से पहले इंटरनेट मीडिया पर किया पोस्ट

कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि मृतक ने सेना के लिए काफी मेहनत की। अगली भर्ती में उसकी उम्र अधिक हो जाती। उन्होंने घटना पर गहरा शोक जताया है।

उधर, थानाध्यक्ष कपकोट विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पूर्व मृतक ने इंटरनेट मीडिया पर अपना स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। भर्ती में असफल होने की जानकारी उनके पास नहीं है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

  • स्टेटस पर वीडियो डालकर सभी को भावुक कर गया कमलेश

अग्निवीर बनने की चाहत का सपना पाले कमलेश के जीवन में किससे और कहां पर चूक हुई कि उसे अग्निवीर का परिणाम घोषित होते ही अपनी जीवन लीला समाप्त करने की आवश्यकता पड़ी। कमलेश इतना क्षुब्ध क्यों हुआ कि अग्निवीर में चयन न होने की जानकारी होते ही कमलेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया कि उसे अपने गरीब और वृद्ध माता-पिता की क्या हालत होगी यह याद तक नहीं रहा। कमलेश की आत्महत्या कई सवाल छोड़ गई है।

कमलेश के स्वजनों ने बताया कि कमलेश के परिवार की माली हालत सही नहीं है। उसके माता-पिता गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जबकि बड़े भाई ने तीन दिन पूर्व ही जीविकोपार्जन के लिए दुकान खोली थी। छोटा भाई मुंबई में होटल में मजदूरी करता है। कमलेश को बचपन से ही सेना में जाने की इच्छा थी। इसके लिए वह नियमित रूप से तैयारी करता था।

सरकार ने अग्निवीर के पदों पर नियुक्ति निकाली। वह काफी उत्साहित था। उसकी इच्छा थी कि चार वर्ष की सेवा में वह देश सेवा करने के साथ ही परिवार की आर्थिकी भी सही कर लेगा। इसके बाद अपने माता-पिता की सेवा करेगा। नियति को यह मंजूर नहीं हुआ। उसे इस दौर से गुजरना पड़ा कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त करने की ठान ली। अपने परिवार समेत संगी साथियों को रोता विलखता छोड़ गया।

कमलेश की मौत के बाद जो सवाल प्रमुख रूप से उठ रहे हैं, उनमें यह कहा जा रहा है कि कमलेश की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शारीरिक परीक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। एनसीसी का सी प्रमाण पत्र धारक होने के कारण उसने लिखित परीक्षा नहीं दी थी। क्योंकि नियम है कि सी प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थी की लिखित परीक्षा नहीं होती है।

कमलेश ने सेना में भर्ती होने की चाहत में स्कूल में एनसीसी का सी-सर्टिफिकेट प्राप्त किया था। इतनी योग्यता होने के बाद भी कमलेश का चयन अग्निवीर में क्यों नहीं हुआ। उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा। इन सवालों का जवाब शायद मिलना संभव नहीं होगा।

  • राज्य स्तरीय धावक था कमलेश

अग्निवीर नहीं बन पाने से क्षुब्ध कमलेश को बचपन से सेना में जाने का चाहत थी। उसका खेल के प्रति काफी लगाव था। वह इंटर कालेज फरसाली से कुशल धावक था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चुका है।

  • भर्ती प्रक्रिया के नियमों को देखना होगा

कर्नल वीके उप्रेती, एनसीसी अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर और सेना में भर्ती अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है। इस मामले में यह जानकारी आवश्यक है कि लिखित में सी प्रमाण पत्र वाले कितने अभ्यर्थी शामिल रहे। हो सकता है कि पद के सापेक्ष इनकी संख्या अधिक हो या कोई अन्य कारण हो सकता है। यह अलग मामला है। भर्ती प्रक्रिया के नियमों का अवलोकन करना होगा।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img