03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : दून से पिथौरागढ़ सवारियां लेकर उड़े हेलीकॉप्टर में खराबी, कालागढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सवारियां लेकर उड़े हेलीकॉप्टर की कालागढ़ में लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्‍टर ने देहरादून से सुबह ग्यारह बजे उड़ान भरी थी। 11.35 पर हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराईं गयी।

  • हेलीकॉप्‍टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई

बताया गया कि हेलीकॉप्‍टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी कारण हेलीकॉप्टर लैंड किया गया। उक्‍त हेलीकॉप्टर पवनहंस कंपनी का बताया जा रहा है।

  • दोनों पायलट और यात्री सुरक्षित

देहरादून के ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह के साथ पायलट कैप्टन राजकुमार यादव और सह पायलट रत्नेश सिंह सवार थे। पायलट के मुताबिक अचानक हेलीकॉप्टर में रेड सिग्नल दिखने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पायलट और यात्री सुरक्षित है।

  • खराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई है ।

कालागढ़ की सीमा से सटी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के अंतर्गत मीरापुर साउथ में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्‍टर की खराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई है ।

  • हवाई सेवा के साथ अक्‍सर इस तरह की दिक्‍कतें आती रही हैं

देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के साथ अक्‍सर इस तरह की दिक्‍कतें आती रही हैं। इससे पहले एक बार इस सेवा के तहत उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्‍टर का दरवाजा खुल गया था। जब से यह सेवा शुरू हुई तब से यह कभी नियमित नहीं हो पाई।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img