03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पति ने दीपावली की रात जुए में हारे डेढ़ लाख तो गिरवी रख दिए गहने, पत्नी ने की खुदकुशी

Spread the love

एफएनएन,हरिद्वार : सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी ने जुए में डेढ़ लाख रुपए हरा दिये। इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता था

इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चौखुटिया अल्मोड़ा यहां सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है। अपनी पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता आ रहा था। दोनों के एक बच्चा भी है।

जुआ हारने के बाद पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे

ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। पता चला है कि राजेंद्र को जुआ खेलने की लत थी और जुआ हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई

इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img