03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस सिटी के गेट पर युवक को गोली से उड़ाया

Spread the love
  • आतिशबाजी को लेकर विवाद, आरोपी फरार तलाश में दबिश

एफ एन एन, रुद्रपुर : आतिशबाजी को लेकर विवाद के बाद वीवीआइपी क्षेत्र मेट्रोपोलिस सिटी के गेट पर एक युवक को गोली मार दी गई। उपचार के दौरान उसकी बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। डीएम आवास के सामने हुई इस घटना ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक 23 वर्षीय दलजीत सिंह दुर्जनपुर, बिलासपुर जिला रामपुर के रहने वाले गुरचरण सिंह का बेटा था। वहां मेट्रोपोलिस सिटी में रहने वाले अपने दोस्त गिनद्रों से दीपावली मिलने आया था। वहां पटाखा छुड़ाने के दौरान एक पटाखा सामने रहने वाले विजडम आईलेटस के मालिक गुरबीर सिंह के आवास में चला गया। इसको लेकर गुरबीर सिंह और दलजीत सिंह के बीच आतिशबाजी का कंपटीशन शुरू हो गया। गुरमीत सिंह ने दलजीत सिंह की ओर कई रॉकेट छोड़े। बाद में जब दलजीत सिंह घर जाने के लिए मेट्रोपोलिस सोसाइटी के गेट नंबर 1 से बाहर निकला, मंगलयान तभी उसे गुरबीर सिंह और उसके साथियों ने रोक लिया और मारपीट करने के बाद पिस्टल से गोली मार दी।

गंभीर हालत में दलजीत को पहले शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद सुशीला तिवारी और फिर वहां से बरेली के श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां दलजीत सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में दीपावली की रात हुई इस घटना को लेकर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। आरोपी साथियों के साथ फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img