03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, निर्भया जैसी दरिंदगी, बोरी में भरकर सड़क पर फेंका

एफएनएन, दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दी। इसके बाद आरोपितों ने उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया।

  • निर्भया जैसा केस, प्राइवेट पार्ट में डाला रोड

गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़िता अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रात 9.30 बजे पीड़िता को आटो में बैठाया था। इसके बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कोर्पियो कार में अगवा कर लिया।

फिर पांचों लोगों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट में राड भी डाल दिया। उसके बाद पांचों आरोपितों ने युवती को जमकर पीटा। दो दिन बाद आरोपितों ने पीड़िता को बोरे में भरकर उसी जगह फेंका जहां वह आटो में बैठी थी। इसके बाद सभी फरार हो गए। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • भाई के जन्मदिन पर गाजियाबाद आई थी पीड़िता

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपितों के साथ पीड़िता के परिजनों का कोई पुराना प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि पांचवें आरोपित की तलाश जारी है।

आरोपितों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं।

  • पीड़िता के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद में नंद ग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड का है। पीड़िता के भाई ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस ने अबतक 4 आरोपितों को हिरासत में लिया है। एक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बुधवार को बताया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे 5 लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में राड घुसाई। इस मामले को लेकर SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।

 

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img