03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी की हत्या करने वाला जयदीप विर्क जालंधर से गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड- उत्तर प्रदेश सीमा पर रुद्रपुर सीमा से लगे डिबडिबा गांव में पत्नी को गोली से उड़ाने वाले हिस्ट्रीशीटर जयदीप विर्क को रामपुर पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे यहां लेकर आ रही है। आपको बताते चलें कि जयदीप विर्क पर कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उसकी घटना के बाद से ही तलाश कर रही थी।
जयदीप सिंह विर्क शातिर अपराधी है। वह हाल ही में एक मुकदमे में जमानत पर जेल से छूटकर आया था।

सोमवार रात वह नशे में था, और इस बीच उसका अपनी पत्नी मनदीप से विवाद हो गया। गुस्साए जयदीप ने तमंचे से मनदीप को तीन गोलियां मार दी थीं। एक गोली सिर में, दूसरी पांव में और तीसरी पेट में लगी थी। मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जयदीप फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि जयदीप ग्राम प्रधान हरपाल की हत्या में भी शामिल रहा है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img