03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोकशी के मामले में सुर्खियों में आए हाजी इदरीश कुरैशी, भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

Spread the love

– भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी किया निष्कासित

– स्लाटर हाउस चलाने वाले हाजी इदरीश कुरैशी पूर्व में भी रहे हैं खासा चर्चाओं में

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा में स्लाटर हाउस चलाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री हाजी इदरीश कुरैशी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर गोकशी के मामले में संलिप्तता का आरोप है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तक से निष्कासित कर दिया है।
आपको बताते चलें कि हाजी इदरीश कुरैशी पूर्व में भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। विवादित बयान देने के साथ ही उनके दबंगई की कई वीडियो भी वायरल हुई है। निजी सुरक्षा गार्डों के साथ उनकी दबंगई का फोटो भी खासा सुर्खियों में रहा।
हाजी इदरीश पर पूर्व में भी आरोप लगते रहे हैं। तमाम लोग कई बार उनके खिलाफ पुलभट्टा और किच्छा थाने में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। उन पर कई मामले भी दर्ज हैं। हाजी इदरीश किच्छा में स्लॉटर हाउस चलाते हैं और उन पर कई एक नेताओं की कृपा हमेशा बनी रहती थी।

पार्टी ने अब उनको लेकर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। यानी अब उनका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं।

आपको बताते चलें कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी गाय को माता मानकर गौशाला बनवाने का काम कर रही है और गायों के संरक्षण की दिशा में कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हाजी इदरीश पर आरोप है कि उन्होंने गोकशी में अपने भाई हाजी इस्लाम कुरेशी की मदद की और जानकारी होने के बाद भी गोकशी होने दी।

इस निष्कासन की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोहली, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना को भी दे दी गई है। जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का कहना है कि आपराधिक छवि वाले किसी व्यक्ति की पार्टी में कोई जगह नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा गाय को अपनी माता मानती है, ऐसे में गोकशी में उनकी संलिप्तता के चलते यह फैसला लिया गया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img