03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग से की जिला प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत, बांटे पीएम आवास के चैक

एफएनएन, रुद्रप्रयाग :  उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार से जिलों के प्रवास का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस क्रम वह आज शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में प्रवास के लिए पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत किया।

  • विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

यहां मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम आवास के चैक भी वितरित किए। अपने प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम जनता और पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण करेंगे।

  • अधिकारियों के साथ करेंगे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के दौरे पर हैं। तिलवाड़ा में प्रवास के दौरान वह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img