03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान से 150 जायरीन का जत्था पहुंचा रुड़की, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया पिरान कलियर

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : पाकिस्तानी जायरीनों का एक जत्था शुक्रवार की सुबह ट्रेन से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रोडवेज की बसों से कलियर लाया गया। चार साल के बाद पाक जायरिनों का जत्था विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के 754 वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह 6 बजे लाहौरी एक्सप्रेस से रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा।

रुड़की पहुंचने पर दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद उर्स मेले कमेटी के संयोजक अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी, समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री समेत कई लोगों ने पाक जायरीनों का स्वागत किया। इस दौरान पाक जत्थे के टीम लीडर रियाज साबरी ने कहा कि भारत आकर जो प्यार मिला है उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर साल इस धरती पर आने की तमन्ना रखते हैं। नफरत से दूरियां बढ़ती है। जबकि इबादत और मोहब्बत दूरियों को मिटाती है। हम दोनों मुल्कों की सरकारों से अपील करते हैं कि वह एक दूसरे की अवाम के आने जाने के लिए रस्ता खोलें । पाक जायरीनों ने कहा कि वे साबिर पाक से दुआ करेंगे की दोनों मुल्कों के लोगों के बीच मोहब्बत ओर भाईचारे के रिश्ते को और अधिक मजबूत करें।

इसके बाद जायरीनों को भारी पुलिस बल के साथ रोडवेज की छह बसों से पिरान कलियर ले जाया गया। यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया। पाक जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स सहित खुफिया विभाग के अधिकारी लगाए गए हैं। पाक जायरीन 12 अक्तूबर  को लाहौरी से अपने वतन लौट जाएंगे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img