03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विदेश जा रहे बेटे को सड़क तक छोड़ने आई थी मां, तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचला, मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएफएन ,रायवाला: हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के समीप एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मां और पुत्र की मौत हो गई। मां विदेश जा रहे अपने बेटे को छोड़ने के लिए सड़क पर आई थी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।रायवाला पुलिस के मुताबिक घटना रविवार प्रातः करीब 5:00 बजे की है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी ने बताया कि आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता है। रविवार सुबह उसे विदेश जाना था। उसकी मां भवानी देवी उसे छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर आई थी।

चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया

इसी बीच जब वह वाहन की इंतजार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां और पुत्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल त्रिलोक सिंह (41 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह, भवानी देवी (63 वर्ष) पत्नी जयपाल सिंह दोनों निवासी आशा प्लॉट छिद्दरवाला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह जर्मनी में काम करता है। छुट्टी बिताने के बाद वह वापस जर्मनी लौट रहा था। वही जिस कार से माता व पुत्र को टक्कर लगी, वह हिमाचल से आ रही थी। बताया कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी बिलासपुर थाना शाह तलाई, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है।

फैक्ट्री से डयूटी कर लौट रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विकासनगर में थाना सहसपुर अंतर्गत देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारा फैक्ट्री के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक फैक्ट्री कर्मी गंभीर घायल हो गया। जिसे धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गयी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img
×