03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है।ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था।

मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी।

बृहस्पतिवार को बबली जैसे ही गांव फूलगढ़ में पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पवन डिमरी का कहना है कि शराब कांड की फरार आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार नरेश की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

मतगणना में बबली ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी स्वाति से जीत दर्ज की। बबली को 855 और प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 848 मत मिले लेकिन स्वाति ने री-काउंटिंग की अपील की। इस पर प्रशासन ने दोबारा मतगणना कराई। री-काउंटिंग में बबली को 859 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 858 वोट मिले। बबली एक वोट से स्वाति को हराकर जीत गई।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img