03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार चला रही अभियान,स्मैक के साथ एक गिरफ्तार,

एफएनएन,भगवानपुर: पुलिस ने एक आरोपित को करीब साढ़े चार ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि ईदगाह कालोनी में एक आरोपित स्मैक की बिक्री कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक विपिन कुमार के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी।पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने अपना नाम तसव्वर निवासी ईदगाह कालोनी, भगवानपुर बताया। पुलिस ने इसके कब्जे से 4.60 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद की। आरोपित ने बताया कि वह पुड़िया बनाकर भगवानपुर कस्बे में स्कूल और कोचिंग सेंटर के बाहर बिक्री करता है। इसके अलावा क्षेत्र में भी वह काफी समय से बिक्री कर रहा है।

अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस आरोपित से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आया था। पुलिस आरोपित को स्मैक की बिक्री करने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित के संपर्क में रहने वाले अन्य आरोपितों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Almora में भारत-UAE का संयुक्त सैन्य अभ्यास, 92 जवान पहाड़ी युद्ध कौशल का कर रहे प्रशिक्षण

एफएनएन , अल्मोड़ा : उत्तराखंड के रानीखेत स्थित चौबटिया...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img