03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानलेवा बारिश से पहाड़ से बरसे पत्थरों की चपेट में आई कार, एक युवक की मौत, तीन जख्मी

Spread the love

एफएनएन, गरमपानी : बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन होने लगा है। इससे मलबा नीचे सड़कों पर गिर रहा है। जो जानलेवा साबित हो रहा है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पाडली क्षेत्र में यही हुआ, जहां पर्यटकों की कार पर पत्थर गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। क्षतिग्रस्त वाहन से युवक को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई बाद में पुलिस टीम ने बमुश्किल यातायात सुचारू कराया।

  • मुरादाबाद के रहने वाले थे सभी, कैंची क्षेत्र में हादसा

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के लाइनपार मझोला निवासी जितेंद्र दिवाकर (35) पुत्र राम चरण सिंह अपने साथी प्रवीण चौधरी, अभय और अक्षय सभी निवासी शेखा, धरमपुर, पोस्ट अगवानपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के साथ कार यूपी 21 सीयू 7632 से पहाड़ घूमने निकले थे। सभी अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र से कुछ आगे पहुंचे ही थे कि एकाएक पाडली की पहाड़ी से भरभरा कर पत्थर वाहन पर आ गिरे।

  • वाहन के अंदर फंसा जतिन

पहाड़ से कार पर पत्थर गिरने से अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, वाहन सवारों में चीख-पुकार मच गई। कार चला रहा जतिन वाहन के अंदर ही फंस गया, जिसे देखकर रास्ते से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन के अंदर फंसे जतिन को बामुश्किल बाहर निकाला और सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

वहीं, जख्मी हुए प्रवीण, अभय व अक्षय का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को भी सूचना भेज दी है। मृतक समेत सभी पर्यटक दवाओं के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना से हाईवे पर भी जाम लगा रहा। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img