03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस संबंध में आज सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जन सरोकार के कार्यों से जुड़े गी और नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

स्टाल लगाकर पार्टी कार्यकर्ता मोदी के व्यक्तित्व व प्रशासनिक कार्य कुशलता से जुड़े विषयों पर आधारित पुस्तकों को जन सम्मान तक पहुंचाएंगे। युवा मोर्चा कार्यकर्ता रक्तदान महादान के संकल्प के साथ रक्तदान शिविर लगाएंगे। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा कोबिड की रोकथाम के लिए टीकाकरण केंद्रों पर स्टाल लगाकर बूस्टर डोज दी जाएगी।

पार्टी सभी बूथों पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। मंडल स्तर पर 2 दिन स्वास्थय अभियान चलाया जाएगा ।जल ही जीवन है लोगों तक पहुंचाने के लिए उसके बारे में बताया जाएगा। पार्टी प्रत्येक जिले में एवं बुद्धिजीवी सम्मेलनों के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर व्यापक चर्चा करेगी। वोकल फॉर लोकल अभियान को गति दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीब, शोषित, वंचित एवं किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी से स्वावलंबी भारत के निर्माण तथा खादी सादगी एवं संस्था के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान राकेश सिंह, अजीत राठी, मोहन तिवारी, मनीष शुक्ला आदि मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img