03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर में दिन दहाड़े प्रेमी ने मां और बेटी को उतारा मौत के घाट, खून से लतपथ पहुंचा सरेंडर करने

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर मोहल्ला अलीखां निवासी मां और बेटी की दिन दहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ने बांसफोड़ान चौकी पहुंचकर जुर्म कबूल करने के साथ सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपित को हिरसत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ननिया उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा उम्र करीब 22 वर्ष के साथ काशीपुर के अलीखां की निवासी थी। ननिया का पति और उसका बेटा खड़ी देश में काम करते हैं। गुरुवार को करीब पौने 11 बजे अलीखां मोहल्ले का निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया।

  • मां-बेटी को मैंने मार डाला

दिन दहाड़े दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने अानन-फानन में उसे हिरासत में लिया। उसके बाद अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

  • प्रेम प्रसंग में सलमान ने की हत्या

बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। गुरुवार को उसके सिर पर जैसे खून सवार हो गया हो। उसने पहले घर के बाहर सड़क पर ही शिबा को मौत के घाट उतारा उसके बाद घरे में घुसकर उसकी मां को भी मार डाला।

  • हत्यारोपित से की जा रही है पूछताछ : एसपी

एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि सलमान ने मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि प्रेस प्रसंग में धोखा के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img