03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आफत की बारिश, काठ बंगला में ढह गई मकान की छत, मलबे से निकाले आठ दिन के मासूम सहित तीन के शव

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची।

सुबह लगभग 4 बजे काठ बंगला राजपुर रोड पर एक मकान के मलबे में दबने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन का बच्चे की मौत हो गई।

जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रभावित क्षेत्र मालदेवता का निरीक्षण किया। प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पालतू गाय फंसे होने पर, जिलाधिकारी ने पशुओं को जल भराव स्थल से संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल  एसडीआरएफ के माध्यम से  पशुओं का रेस्क्यू करवाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने सौड़ा सरोली पुल का भी निरीक्षण किया। पुल की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंच हालात का जायजा ले रहे हैं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img