03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में लंपी बीमारी से संक्रमित 823 पशु ठीक, 68 की हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में लंपी बीमारी से संक्रमित 823 पशु इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं, जबकि बीमारी से अब तक 68 पशुओं की मौत हुई है। सरकार ने बीमारी की रोकथाम व बचाव के लिए केंद्र से गोटपॉक्स वैक्सीन की मांग की है। पशुपालन विभाग ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांवों में बड़े पैमाने पर पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया है।

पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जिलों में पशुओं में लंपी संक्रमण फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया है।  केंद्र अब तक एक लाख से अधिक गोटपॉक्स वैक्सीन ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी जिले को उपलब्ध कराई गई है। केंद्र सरकार ने अतिरिक्त वैक्सीन की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि लंपी बीमारी से 3822 पशुओं का इलाज किया जा रहा है। इसमें 823 पशु ठीक हो गए हैं जबकि 68 पशुओं की मौत हुई है। रोग की रोकथाम के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संक्रमित पशुओं से स्वस्थ पशुओं को अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के अंदर पशुओं की आवाजाही के लिए क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी की ओर से रोग से मुक्त स्वस्थता प्रमाण पत्र को अनिवार्य किया गया।

निदेशक ने कहा कि पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए पशु को स्वस्थ रखा जाना आवश्यक है। पशुओं के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए मिनरल मिक्चर का प्रयोग किया जाए। पशुओं के आसपास सफाई रखने के साथ ही स्थानीय निकाय के माध्यम से फॉगिंग कर मच्छर, मक्खी से बचाव जरूरी है। जिससे संक्रमण स्वस्थ पशु में न फैल सके।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img