03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : ऑनलाइन-ऑफलाइन नकल माफिया में गैंगवार, आयोग के पूर्व अध्यक्ष का चौंकाने वाला खुलासा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं पर ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं के अलग-अलग गैंग हैं, जिनमें बड़ा गैंगवार है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस राजू ने बातचीत में यह बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि इस वजह से चाहकर भी वह आठ से अधिक ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं करा पाए।

आयोग के अध्यक्ष रहे एस राजू ने कहा कि आयोग की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल माफिया सक्रिय हैं। इनमें कई सफेदपोश से लेकर कोचिंग संस्थानों के मालिक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन परीक्षाओं का अलग और ऑनलाइन परीक्षाओं का अलग गैंग है। इनके बीच गैंगवार है। उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनों से सुरक्षा के तौर पर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं शुरू कीं।

वन दरोगा, सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक लेखाकार, जेई, वैयक्तिक सहायक जैसी आठ परीक्षाएं ऑनलाइन भी कराईं, लेकिन ऑफलाइन परीक्षाओं के माफिया इन परीक्षाओं के विरोध में दुष्प्रचार पर उतर आए। दबाव में आकर उन्होंने आगे की ऑनलाइन परीक्षाओं का फैसला रोक लिया। इसी प्रकार, जब भी कोई ऑफलाइन परीक्षा कराई जाती है तो ऑनलाइन नकल माफिया इस परीक्षा के दुष्प्रचार में जुट जाते हैं ताकि आयोग दबाव में आकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराए।

  • कोचिंग सेंटरों की भूमिका संदेह के घेरे में

आयोग के अध्यक्ष रहे एस राजू का कहना है कि कोचिंग संस्थानों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। कई परीक्षाओं में समय-समय पर कोचिंग सेंटर संचालकों की मिलीभगत सामने भी आ चुकी है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img