03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज रुद्रप्रयाग से करेंगे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आज से शुरू होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रभारी व प्रदीप थपलियाल को जनपद का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

9 व 10 अगस्त रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र व 13 व 14 अगस्त को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगे। 15 अगस्त यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।

उधर, टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर सिंह चौक, 13 को सत्यों बाजार से पुजार गांव और गजा से नरेंद्रनगर, 14 अगस्त को धनोल्टी से थत्यूड़ और ढालवाला से मुनिकीरेती तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, मान सिंह रौतेला, मुशर्रफ अली, ज्योति प्रसाद भट्ट मौजूद थे। पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि पदयात्रा 9 अगस्त को पौड़ी और 10 को पैडुल, अगरोड़ा, परसुंडाखाल, 13 को कोट, 14 को कल्जीखाल व 15 को मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के साथ पदयात्रा संपन्न होगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Topics

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img