03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर के दो गांव में देर रात बादल फटा, पानी और मलबा आने से खेत तबाह

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना हुई। जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत तबाह हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है।

  • पौड़ी जिले में 56 मोटर मार्गों पर यातायात ठप

पौड़ी जिले में मौसम के बदले मिजाज व लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से राज्यमार्ग कर्णप्रयाग-नौटी-पौठाणी, घंडियाल-पाली-डांगी, पोखरीखेत-मासौ समेत 56 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। बारिश से रविवार को जिले के 56 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा जिसमें एक राज्यमार्ग भी शामिल रहा।

जिला प्रशासन की ओ रसे मार्गों को जेसीबी से खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से सड़कों को खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। रविवार को जिले के राज्यमार्ग कर्णप्रयाग-नौटी-पौठाणी, घंडियाल-पाली-डांगी, पोखरीखेत-मासौ, कोट मल्ला-रीठाखाल, स्वीत-गहड, किंसूर-कांडी, डुंगरीपंथ-छातीखाल, पाणीसैंण-बूथानगर, शंकरपुर-बसेडी, देवीखेत-स्यालना, सिमल्या-कफल्डी,  पोखरी-ढुमका आदि मोटर मार्ग पर यातायात बंद रहा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img