03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में खाई में गिरा वाहन, भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

एफएनएन, चंपावत : टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर संख्या यूके सीए 03/2244 अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से 46 वर्षीय चालक जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह निवासी बेलखेत और 44 वर्षीय ग्रामीण नरेश सिह पुत्र हयात सिंह निवासी दियूरी बेलखेत को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ग्रामीण का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पंचनामा कर चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस दुर्घटना पर चंपावत के विधायक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है। साथ ही डीएम ने घायल को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img