03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साध्वी प्राची को मिला उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र, सीएम योगी का भी है जिक्र

एफएनएन, देहरादून : विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी डॉ. प्राची को उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी को हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में यह पत्र मिला है। साध्वी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि सुबह के समय उनके हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में पत्र मिला है। पत्र में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने दावा करते हुए कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी किया गया है।

साध्वी ने बताया कि इस तरह की धमकी उन्हें पहले भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगी। साध्वी ने प्रशासन से पत्र की जांच कराने के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं साध्वी प्राची ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसके बारे में बात करेंगी।

Hot this week

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Topics

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img