Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआवास विकास रुद्रपुर में पीजी पर श्रम विभाग का छापा, दो नाबालिग...

आवास विकास रुद्रपुर में पीजी पर श्रम विभाग का छापा, दो नाबालिग बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : एक शिकायत पर आज श्रम विभाग की टीम ने पुलिस के साथ आवास विकास, रुद्रपुर स्थित एलाइट हॉस्टल एंड पीजी सेंटर पर छापेमारी की। शिकायत थी कि यहां पर बाल श्रम कराया जा रहा है। टीम ने छापा मारा तो यह शिकायत सही पाई गई और मौके से दो नाबालिग बरामद किए गए। दोनों बच्चे बिहार के रहने वाले हैं और यहां उनसे रसोई घर में काम लिया जा रहा था।

चौकी इंचार्ज नीमा बोरा ने बताया कि इस मामले में श्रम विभाग अगर रिपोर्टर कराता है तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही हॉस्टल स्वामियों का पुलिस एक्ट में चालान किया जा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन की पदाधिकारी सायरा बानो ने बताया की शिकायत की गई थी कि हॉस्टल में बच्चों से काम लिया जा रहा है। इसी आधार पर श्रम विभाग को अवगत कराते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को काउंसलिंग के बाद उनके मां-बाप को सौंप दिया जाएगा।

[smartslider3 slider=6

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments