03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

आरआईएमसी परीक्षा : तीन दिसंबर को होगी परीक्षा, 15 अक्तूबर तक इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में जुलाई सत्र 2023 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसके लिए तीन दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्र 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में होने वाली परीक्षा के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने प्रवेश प्रक्रिया के आदेश एवं कार्यक्रम जारी किया। प्रवेश परीक्षा में वही छात्र शामिल होंगे, जिनकी उम्र एक जुलाई 2023 तक अधिकतम 13 वर्ष एवं न्यूनतम 11 वर्ष छह महीने हो।

छात्र के पास दाखिले के समय एक जुलाई 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट या सातवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। परीक्षा में उत्तराखंड के निवासियों को ही मौका मिलेगा। इसके लिए फार्म के साथ मूल निवास प्रमाणपत्र भी अभिभावकों को जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग को इसके प्रमाणपत्र की सत्यापित कापी भी फार्म के साथ भेजना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए दो माध्यम से फार्म लिया जा सकता है। फार्म कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान कर सीधा घर के पते पर मंगाया जा सकता है।

सामान्य वर्ग की छात्राओं को 600, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी की छात्राओं को 555 रुपये फीस चुकानी होगी। जिसके साथ पिछले वर्षों के सैंपल पेपर एवं विवरण पंजिका भी मिलेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अधूरे, अपठनीय और कोरियर से भेजे फार्म मान्य नहीं होंगे। फार्म पंजीकृत डाक से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मयूर विहार, सहस्त्रधारा रोड के पते पर भेजना होगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img