Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, लगाया भर्तियों में गड़बड़ियों...

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, लगाया भर्तियों में गड़बड़ियों का आरोप

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्य में लोकसेवा आयोग की भर्तियों, पुलिस विभाग की भर्तियों और सहकारिता विभाग में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह धरना-प्रदर्शन के साथ सचिवालय कूच किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य साथ में उपनेना प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वहीं धरने पर बैठ गए। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवड़ी बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments