03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी के साथ योग कर सुर्खियों में आने वाली दीपा की मां का नैनीझील में मिला शव

एफएनएन, नैनीताल : नैनीझील में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले ठंडी सड़क की तरफ गए लोगों ने महिला का शव झील में देखा। इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसआई दीपक बिष्ट के अनुसार शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर के रूप में हुई है। कमला के पति किशन गिरी हाईकोर्ट महाअधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत हैं। वहीं तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा गिरी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करने के बाद चर्चा में आई थी।

बताया जा रहा है कमला बीती बुधवार को करीब 3 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पति किशन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कमला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
इधर बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ठंडी सड़क के पास लोगों ने कमला का शव झील देखा। जिसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img