03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी, देहरादून-रुड़की में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

एफएनएन, देहरादून : जुमे की नमाज को लेकर देहरादून, रुड़की में अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सभी धर्मगुरुओं से बात की जा रही है। शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस पूरी तरह से सर्तक है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जुमे की नमाज के साथ ही प्रदेशभर में अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वहीं यूपी में बवाल की हो रहीं घटनाओं को देखते हुए रुड़की और देहात में भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

पुलिस मस्जिदों के आसपास गश्त कर रही है। साथ ही लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए हरिद्वार जिले में भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसी के मद्देनजर जुमे की नमाज को लेकर रुड़की और देहात क्षेत्र में पुलिस चौकन्नी बढ़ाई गई है।

पुलिस की टीमें मस्जिदों के आसपास गश्त करती नजर आईं। साथ ही पुलिस और खुफिया विभाग ने लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। उधर, खुफिया विभाग की सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट न डाल दे, इसे लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर नजर रखी गई। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी ने माहौल खराब किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img