03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

61 हजार बेटियों को मिलेगा नंदा गौरा योजना का लाभ, 2022-23 के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के गरीब परिवारों की 61 हजार से अधिक बेटियों को नंदा गौरा योजना का लाभ मिल सकेगा। सरकार ने बजट में वर्ष 2022-23 के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की है। हजारों बेटियों में कुछ को पिछले साल से तो कुछ को पिछले तीन साल से योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का इंतजार है।

प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाली बेटियों के लिए नंदा गौरा योजना शुरू की गई है। योजना के माध्यम से सामान्य श्रेणी से लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली बेटियों के जन्म पर 11 हजार और इंटर पास करने पर 51 हजार की धनराशि दी जाती है ताकि बेटियां इंटर पास करने के बाद आगे की पढ़ाई जारी रख सकें, लेकिन कल्याणकारी योजना में बजट की कमी के चलते वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 तक गरीब परिवारों की 61890 बेटियों को नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

विभाग की ओर से वर्ष 2019-20 में 1421 बेटियों को, वर्ष 2020-21 में 16336 एवं वर्ष 2021-22 में 44133 बेटियों को योजना का लाभ नहीं मिला। विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019-20 में 27239, वर्ष 2020-21 में मात्र 31043 बेटियों को योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता दी गई है जबकि वर्ष 2021-22 में एक भी पात्र बेटी को योजना का लाभ नहीं मिला।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बेटियों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए सरकार से 375 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, लेकिन इसके विपरीत मात्र 60 करोड़ रुपये मिले। सरकार बेटियों को योजना का लाभ मिल सके इसके प्रति गंभीर है। नंदा गौरा योजना के तहत इस बजट में 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। पूर्व में छूट गई बेटियों को समय से योजना का लाभ मिल सकेगा।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img