03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंचायत चुनाव : 12 जिलों में 27 जून को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है जो नतीजे आने तक जारी रहेगी। सभी खाली पदों के लिए 27 जून को चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से पंचायत के खाली पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों के 4821, ग्राम प्रधान के 179, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 21 और जिला पंचायत सदस्यों के तीन खाली पदों के लिए चुनाव होंगे। हरिद्वार जिला इस चुनाव में शामिल नहीं है।

उन्होंने बताया कि अब जिलों के जिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों की अधिसूचना जारी करेंगे। जहां भी चुनाव होने हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी, लेकिन मतों की गणना क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी। परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय जारी करेंगे। चुनाव में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड से बचाव की गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • यह है चुनाव कार्यक्रम

नामांकन : 13 जून व 14 जून
नामांकन जांच : 15 जून
नाम वापसी : 16 जून को सुबह 10 से शाम तीन बजे
चुनाव चिह्न आवंटन : 17 जून
मतदान : 27 जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे
मतगणना : 29 जून सुबह आठ बजे से

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img