मां ने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका, फिर उन्हें मरता हुआ देखती रही

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,महाराष्ट्र: में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहां एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। इसके बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है।

यह दर्दनाक वाकया रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव का है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था। मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

  • महिला ने आखिरी कदम क्यों उठाया?
    महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया।
  • बच्चों की उम्र 3 से 10 साल के बीच
    मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 3 साल के बीच है। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। मृतकों में रोशनी (10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज (3) और राधा (3) शामिल हैं। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया
  • लातूर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
    इससे पहले विदर्भ के लातूर जिले में एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद अपने 2 साल के बच्चे को कुएं में फेंक दिया था। उसके बाद महिला ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। शुरू में परिजनों को यकीन नहीं हुआ और देर रात तक जब बच्चा नहीं नजर आया तो कुएं में उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद पुलिस को उसका शव बरामद हुआ।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img