03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगोत्री-यमुनोत्री में हृदयघात से दो यात्रियों की मौत, चारों धाम में अब तक 35 ने तोड़ा दम

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के लिहाज से अनफिट यात्रियों की हृदयघात व अन्य कारणों से मौत हो रही है। इसके साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा हेल्‍थ एडवायजरी भी जारी की है। वहीं पीएमओ की भी चारधाम यात्रा में हो रही मौतों पर नजर है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालु स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही केदारनाथ जा सकेंगे। धाम में हृदयगति रुकने से हो रही मौतों को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के दौरान दो तीर्थ यात्रियों की हृदयघात से मौत हुई है। तीन मई से अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 17 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि चारों धाम में यह संख्या 35 पहुंच गई है।

  • अस्पताल आने से पहले ही प्रमोद भाई ने दम तोड़ दिया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शनिवार को यमुनोत्री की यात्रा करने के बाद रविवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे प्रमोद भाई (62) पुत्र चंपक भाई निवासी बेगमपुर, सुरत गुजरात की गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास तबीयत बिगड़ी। स्वजन ने प्रमोद भाई को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया। लेकिन, जिला अस्पताल आने से पहले ही प्रमोद भाई ने दम तोड़ दिया।

जबकि, गत शनिवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद स्याना चट्टी के एक होटल में ठहरे पुरनेंदू सरकार (70) पुत्र हरेंद्र नाथ सरकार, न्यू टाउन, कूच बिहार बंगाल निवासी का रविवार सुबह स्वास्थ्य बिगड़ा। स्वजन पुरनेंदू सरकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img