03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नेता की हत्या: संदीप के मासूम बच्चे पूछ रहे हैं,कहां हैं पापा

Spread the love

एफएनएन,दोस्तों की जान कहलाने वाले भाजपा नेता संदीप की हत्या उसके दोस्त ने ही कर डाली। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि साथ उठने-बैठने और एक दूसरे का सहारा बनने वाले दोस्तों की बात जान लेने तक पहुंच जाएगी। संदीप की आठ साल की बेटी अनुष्का और छह साल का बेटा दक्ष कार्की पूछ रहे हैं कि उनके पापा कहां हैं।

खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाले आरोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके माता-पिता और दोनों की पत्नियों को हिरासत में लिया है।

संदीप ने वर्ष 2011 में भाजपा की सदस्यता ली। उनका राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बचपन से ही नाता रहा। संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया तो 2019 में पार्टी ने पंतनगर से मंडल महामंत्री का दायित्व दिया। 2012 में संदीप की शादी प्रीति से हुई।संदीप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। ग्रामीणों के अनुसार कोरोना काल में संदीप ने अपने खर्च पर लोगों को राशन का वितरण किया। वहीं स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी लोगों को आर्थिक सहयोग किया।

वह ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़े थे। हालांकि जीत दर्ज नहीं हो सकी थी।खनन विवाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी हैं। इसके अलावा जिले के सारे बार्डरों में पुलिस ने नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी ललित मेहता पर पहले भी धारा 308 का एक मामला दर्ज था, जिसमें बाद में समझौता हो गया था। आरोपी फौज का भगोड़ा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी के खनन के सभी वाहनों को सीज कर दिया है।
इसमें एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार डंपर हैं। इसके अलावा मामले में करीब पांच से छह पुलिस टीम गठित कर दी हैं। इसमें पंतनगर, गदरपुर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर थाने की पुलिस शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी खनन कारोबारी की अवैध खनन की रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है, आगे संपत्ति भी जब्त की जाएगी और पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img