03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली से रुद्रपुर के लिए बस में बैठा छात्र हल्द्वानी में मिला बेहोश, संदिग्ध मौत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : दिल्ली से बस से रुद्रपुर लौट रहा छात्र जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे रुद्रपुर उतरना था मगर बस के चालक और परिचालक ने उसे हल्द्वानी के छतरी चौराहे पर उतार दिया। बेहोशी की हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर वसुंधरा कॉलोनी निवासी विमल कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका भतीजा उत्कर्ष सक्सेना (23) दिल्ली में सीए की तैयारी कर रहा था। 26 अप्रैल को वह घर जाने के लिए एक निजी बस में सवार हुआ था। उनका आरोप है कि रास्ते में कुछ खाने के बाद वह बेहोश हो गया। चालक और परिचालक ने उस पर ध्यान नहीं दिया और उसे हल्द्वानी स्थित छतरी चौराहे पर उतार दिया।

विमल कुमार सक्सेना के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। 27 अप्रैल की सुबह उपचार के दौरान उत्कर्ष की मौत हो गई। विमल कुमार सक्सेना ने बताया कि उत्कर्ष का बड़ा भाई करन सक्सेना आस्ट्रेलिया में काम करता है।

  • कैब बुक कराने के लिए भाई को किया था मना
उत्कर्ष ने घर जाने के लिए अपने बड़े भाई से कहा था। बड़े भाई ने कहा कि वह उसके लिए कैब बुक करा देगा लेकिन उत्कर्ष ने मना कर दिया था। इस मामले में विमल ने घटना से एसएसपी पंकज भट्ट को अवगत कराया है। एसएसपी ने लिखित शिकायत मिलने पर इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

 

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img