03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश में अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट, आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का देहरादून दौरा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की चर्चा है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को देहरादून पहुंच रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना है, संगठन का इस पर भी लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

वहीं, जो 23 सीटें भाजपा ने गंवाई हैं, उनकी समीक्षा रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिस पर अब वरिष्ठ नेता मंथन करेंगे। दूसरी ओर, नई सरकार में दायित्व बांटने को लेकर भी इंतजार है। इस दिशा में जल्द ही कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी कहीं भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा सकते हैं, जिस दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को दून पहुंचेंगे और यहां इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक कर सकते हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img