03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी का चपरासी भर्ती मामले पर बड़ा बयान, बोले-कोई कानून से ऊपर नहीं, कानून अपना काम करेगा

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। किसी मामले में कोई कितना बड़ा क्यों नहीं हो, कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री यह बात सहकारी बैंकों में चपरासी भर्ती मामले से जुड़े प्रश्न पर कही। शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। जांच चल रही है। इसमें कोई भी गड़बड़ी आएगी तो कानून अपना काम करेगा। कानून से बड़ा कोई नहीं है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने ही सहकारी बैंकों में चपरासी भर्ती में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए थे। 15 दिन में जांच समिति को अपनी रिपोर्ट शासन को देनी है। जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक, भर्तियों में जमकर भाईभतीजावाद होने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, सहकारी बैंकों के प्रबंधन से जुड़े लोग दावा कर रहे हैं कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है, लेकिन सच्चाई जांच समिति की रिपोर्ट से आएगी।

  • कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

इस मसले पर कांग्रेस ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने भर्ती प्रक्रिया भारी भ्रष्टाचार की संभावना जताई है और इसकी उच्चस्तरीय या सर्वदलीय जांच की मांग की है।

  • समान नागरिक संहिता के लिए जल्द बनेगी कमेटी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जल्द कमेटी का गठन हो जाएगा। प्रदेश मंत्रिमंडल में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिसका कैबिनेट नोट तैयार हो चुका है। कमेटी जो ड्राफ्ट तैयार करेगी, सरकार उसे तत्काल लागू करेगी।

Hot this week

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img