03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टोल टैक्स की नई दरों ने महंगा किया सफर, दून से दिल्ली सहित इन रूटों पर जनिए कितना बढ़ा किराया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रोडवेज की बसों में सफर महंगा हो गया है। किराये में यह बढ़ोतरी टोल टैक्स में वृद्धि के चलते की गई है। इसके तहत जिन रूटों पर टोल टैक्स लगता है, वहां से यात्रा करने के लिए अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार व अन्य शहरों के लिए किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है।

देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बस और साधारण बस का किराया दस रुपये महंगा हो गया है जबकि जनरथ बस का किराया पांच रुपये बढ़ गया है। देहरादून से हरिद्वार की यात्रा पांच रुपये महंगी हो गई है।  देहरादून से गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ आदि शहरों के किराये में भी 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। उधर कुमाऊं मंडल से होने वाला रोडवेज बसों का संचालन भी महंगा हो गया है। हल्द्वानी से दिल्ली व अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के साथ ही हल्द्वानी से देहरादून का किराया भी पांच से दस रुपये बढ़ा है।

  • एक अप्रैल से 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी
परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक, अलग-अलग रूटों पर किराये में यह वृद्धि केवल टोल टैक्स की नई दरों की वजह से हुई है। टोल की दरों में हुई बढ़ोतरी का असर दरअसल,नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल की दरों में एक अप्रैल से 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
इस वजह से रोडवेज के संचालन पर भी हर दिन 10 से 15 प्रतिशत खर्च बढ़ गया। किराया निर्धारित होना बाकी परिवहन निगम ने जो बढ़ोतरी की है, वह केवल टोल टैक्स की दरों की वजह से है। रोडवेज की बसों का किराया अभी निर्धारित नहीं हुआ है। इसका प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के पास है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img