03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में बनाएगी 10 लाख नए सदस्य

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अब अपना संगठनात्मक ताकत बढ़ाएगी। इसके लिए सांगठनिक ढांचे में बदलाव किए जाएंगे। पार्टी ने 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। कांग्रेस भवन में पार्टी के सहायक राज्य निर्वाचन अधिकारी मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने सभी प्रभारियों को अभियान के उद्देश्य, रणनीति और लक्ष्य से अवगत कराया।

बैठक में विधानसभावार और जिलेवार प्रभारियों ने भाग लिया। सदस्यता अभियान को सरल बनाते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रभारियों ने सदस्यता अभियान के तहत आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों से एपीआरओ को अवगत कराया। बैठक में पार्टी को चुनाव में मिली हार पर भी मंथन हुआ। बैठक में भावी रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। सदस्यता अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभारियों ने संकल्प लिया।

प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश में 16 सितंबर 2021 को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। क्रियाशील सदस्यों में से ही ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद जिलाध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। हर संगठनात्मक ब्लॉक से एक पीसीसी सदस्य का चुनाव किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र रांगड, याकूब सिद्दीकी, नवीन जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, कविंद्र इस्टवाल, परिणीता बडोनी, सुलेमान अली, रघुवीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह दानू, कमलेश रमन, डॉ. इकबाल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img