03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चारों धामों में गर्मी का सितम, बदरीनाथ धाम हो चुका बर्फविहीन, केदारनाथ परिसर से भी गायब हुई बर्फ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : इस बार चारों धामों में अच्छी बर्फबारी हुई, लेकिन मौसम परिवर्तन के कारण मार्च माह के अंत तक गर्मी तेजी से बढ़ने से चारों धामों में बर्फ तेजी से पिघल रही है। स्थिति यह है कि बदरीनाथ धाम बर्फविहीन हो चुका है जबकि पिछले वर्षों तक यहां इस समय तक चार फीट बर्फ रहती थी। वहीं केदारनाथ धाम में परिसर से बर्फ हटाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। यहां भी बर्फ पिघल चुकी है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में नाममात्र की बर्फ रह गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई और इसी तरह गर्मी पड़ती रही तो ऊंची चोटियां भी बर्फविहीन हो जाएंगी।

  • बदरीनाथ : फरवरी माह में धाम में थी छह फीट तक बर्फ

मार्च माह के शुरुआत में जहां बदरीनाथ धाम में तीन से चार फीट तक बर्फ जमी थी, वहां कुछ-कुछ जगहों पर ही नाममात्र की बर्फ जमी है। धाम में तेजी से बर्फ पिघल रही है। बदरीनाथ के तप्तकुंड, परिक्रमा स्थल, बदरीनाथ परिसर और आस्था पथ पर बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। विजयलक्ष्मी चौक और माणा रोड पर भी बर्फ गायब हो गई है। बदरीनाथ से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा में भी बर्फ तेजी से पिघल रही है।

  • वर्ष 2014 के बाद से यात्रियों को नहीं दिखी बदरीनाथ परिसर में बर्फ

बीते फरवरी माह में बदरीनाथ धाम में पांच से छह फीट तक बर्फ जम गई थी। बदरीनाथ का बामणी गांव बर्फ से ढक गया था, लेकिन यहां एक माह में ही बर्फ पूरी तरह से गायब हो गई है। हालांकि हनुमान चट्टी से आगे रड़ांग बैंड और कंचन गंगा में अभी भी हिमखंड बदरीनाथ हाईवे तक पसरे हुए हैं। यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से बर्फ को काटकर हाईवे सुचारु किया गया है। अब हिमखंड भी तेजी से पिघल रहे हैं।

बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि वर्ष 2014 के बाद से तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम परिसर में यात्रा के दौरान बर्फ देखने को नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ का मौसम भी तेजी से बदल रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी बर्फ है, लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो मई माह के अंत तक ऊंची चोटियां भी बर्फविहीन हो जाएंगी। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि बदरीनाथ धाम, बामणी और माणा गांव में बर्फ तेजी से पिघल रही है। हनुमान चट्टी से आगे मध्य मार्च तक एक-दो फीट बर्फ जमी थी, लेकिन अब बर्फ पिघल गई है। 25 अप्रैल के बाद माणा गांव के ग्रामीण भी अपने पैतृक घरों को लौट जाएंगे।

 

  • हेमकुंड साहिब में अभी दस फीट तक बर्फ

प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका हुआ है। यहां यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में करीब तीन फीट तो हेमकुंड साहिब में आठ से दस फीट तक बर्फ जमी है। यात्रा का तीन किलोमीटर आस्था पथ भी अभी भी बर्फ से ढका है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब के आस्था पथ और गुरुद्वारे से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवानों की टुकड़ी 15 अप्रैल से हेमकुंड क्षेत्र में पहुंच जाएगी। यदि मौसम ऐसे ही रहा तो मई माह तक हेमकुंड से भी बर्फ पिघल जाएगी।

  • तीर्थयात्रियों को नहीं हो सकेंगे बर्फ के दीदार
इस बार तीर्थयात्रियों को धामों में नजदीक से बर्फ का दीदार नहीं होगा। धामों में अधिकांश बर्फ पिघल चुकी है, जबकि अभी यात्रा सीजन के लिए एक माह का समय बचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च माह में बारिश न होने से यह स्थिति आई है और वातावरण में नमी कम होने से अचानक गर्मी बढ़ गई है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img