03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव जीतने के लिए थी व्यूह रचना लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर किया फेल : हरीश रावत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रसंग को अपनी ओर से यहीं समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें उन्हें केवल मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती हैं। अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने लिखा है कि कांग्रेस ने इस बार चुनाव जीतने के लिए व्यूह रचना की थी, लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर फेल कर दिया।

उन ताकतों को पता चल गया था कि बिना कोई मुस्लिम अस्त्र खोजे बिना उनकी नैया पार नहीं हो सकती है, इसलिए मुस्लिम अस्त्र उन्हीं का गढ़ा हुआ है। उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवा दी है। लिखा कि नकली अखबार और झूठा समाचार छापकर भाजपा के सोशल मीडिया के सिपाहियों से लेकर उनके शीर्ष सिपाहियों ने भी उस अस्त्र का उपयोग हमारी व्यू रचना को ध्वस्त करने में किया है।

वह हरीश रावत की राजनीति को भी ध्वस्त करना चाहते हैं। वो ही ताकतें उनकी बेटी की राजनीति पर भी ग्रहण लगाने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं। हरीश ने कहा कि उनकी बेटी अनुपमा ने भी एक एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत की है कि एक झूठा बयान गढ़कर कहा जा रहा है कि मैं केवल मुसलमानों के वोट से जीती हूं, जबकि वह सर्व समाज के आशीर्वाद से जीती हैं। हरिद्वार ग्रामीण के सर्व समाज ने उन्हें अपनी बेटी मानकर विधायक का दायित्व सौंपा है।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img