Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयपिछले दो दिनों में उत्तराखंड के 13 छात्र यूक्रेन से लौटे, अब...

पिछले दो दिनों में उत्तराखंड के 13 छात्र यूक्रेन से लौटे, अब तक 53 की हो चुकी घर वापसी

एफएनएन, देहरादून : यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास जारी है। मंगलवार देर रात और बुधवार को उत्तराखंड के 13 छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। स्थानिक आयुक्त कार्यालय की टीम ने एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों का स्वागत किया। अब तक 53 छात्र लौट चुके हैं। जबकि सरकार को 282 छात्रों व अन्य लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है।

शासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनास, नैनीताल के शैली त्रिपाठी व पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची। बुधवार की सुबह नौ छात्र पहुंचे हैं। इनमें हरिद्वार की कंचन, मानसी, टिहरी से स्नेहा पांडेय, शौर्य, मोहम्मद आबिद और चंपावत से ओसीन, ऊधमसिंह नगर के शावेद अली व ऋतिक राजपूत पहुंचे हैं।

  • परिजनों की लगातार बढ़ती जा रही चिंता

इनके अलावा बुधवार को देहरादून जिले की सारा अली, शोएब अली, नमिता धीमान, हरिद्वार से कंचन, स्नेहा पांडे, मोहम्मद आबिद, टिहरी से शौर्य, चंपावत से ओसिन, हरिद्वार से मानसी व कृष्णा यादव, ऊधमसिंह नगर से शावेद अली व ऋतिक राजपूत उत्तराखंड पहुंच गए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का स्वागत किया। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते हालात गंभीर हैं। सरकार को अब तक यूक्रेन में रह रहे 282 छात्रों व अन्य लोगों के बारे में सूचना मिली है। इसमें 53 छात्र उत्तराखंड लौट चुके हैं। जो छात्र अभी तक नहीं लौटे हैं, उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments