03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रियंका पहुंची खटीमा, कहा- बेरोजगारी से आजादी दिलाने वाला है यह चुनाव

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। आखिरी दिन उत्तराखंड के कुमाऊं में भाजपा व कांग्रेस के सर्वोच्च नेता पहुंचेंगे। आज सीएम धामी के क्षेत्र खटीमा में प्रियंका गांधी पहुंच रहीं वहीं रुद्रपुर में पीएम मोदी भी आ रहे हैं। खटीमा में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए काफी लोग जुट गए हैं।

बेरोजगारी से आजादी दिलाने का चुनाव। पिछले पांच साल में बच्चों की उम्र निकल गई। लेकिन रोजगार नहीं मिला। कापड़ी बोले, मैं गरीब का बेटा हूं। भाजपा कहती है कि आखरी दो रात में वोट खरीद लेंगे। खटीमा के लोग बिकाऊ है क्या?। मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि आप गरीब के बेटे का साथ दोगे या नहीं।

बताइये कि पांच साल में कितने नौजवानों को रोजगार मिला। हाथ उठाइये। सबसे बड़ी समस्या क्या है आपके राज्य में। रोजगार, महंगाई और किसानों की समस्याएं। यही तीन समस्याएं है ना। इससे पूर्व तीन फरवरी को प्रियंका ने दून में कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र लांच किया था। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल सभा से लोगों को संबोधित किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक उत्तराखंड में किसी चुनावी जनसभा को वह पहली बार संबोधित करेंगी। दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्द्वानी में रैली को संबोधित करने के साथ योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था।

इसके बाद कांग्रेस ने कुमाऊं में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय किया। जिसके बाद अल्मोड़ा में रैली तय की गई। लेकिन कोरोना मामले बढऩे के कारण कांग्रेस ने यूपी समेत अन्य सभी राज्यों में बड़ी रैलियां रद्द कर दी। इसके बाद कोरोना के बढ़ते मामले देख चुनाव आयोग ने भी प्रचार को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी। अब नियमों में ढील मिलने पर कांग्रेस ने प्रियंका को भी उत्तराखंड के रण में उतार दिया। शनिवार को वह पहले खटीमा में जनसभा करेगी। उसके बाद एक बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज में रैली होगी। इसके बाद श्रीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के लिए जनसभा करेंगी। गोदियाल का मुकाबला कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत से हैं।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img