बांसफोडान पुलिस चौकी ने मंगलवार रात हुए विवाद के मामले में तहरीर के आधार पर किया केस दर्ज

एफएनएन, काशीपुर : बांसफोड़ान पुलिस चौकी अंतर्गत मौहल्ला महेशपुरा में मंगलवार रात हुए विवाद के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी सरताज पुत्र फरीद अहमद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह और मोहम्मद अकरम पुत्र हबीब आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी चार-पांच युवक वहां पहुंचे और जबरन उनसे भिड़ गए।

आरोप है कि इनमें से एक ने तमंचा तानने हुए फायर झोंक दिया। लोगों को आता देख पथराव करते हुए भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र मदन, विनय चौधरी के दो बेटों और अजय नामक युवक के खिलाफ धारा 147, 148, 323 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img