03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड बीजेपी : 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तैयार है, जल्द होगी घोषणा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि रणनीति के तहत जानबूझकर पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रखी है और समय आने पर घोषणा कर दी जाएगी। वहीं यह संभावना जताई जा रही है कि भाजपा बची हुई सीटों पर मंगलवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

  • कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार कर रही थी पार्टी

भाजपा ने डोईवाला, कोटद्वार, टिहरी, केदारनाथ, पिरान कलियर, झबरेड़ा, लालकुआं, हल्द्वानी, रानीखेत, जागेश्वर व रुद्रपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। सियासी जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस चूंकि ने भी 17 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। इसलिए भाजपा ने भी प्रत्याशियों की दूसरी सूची लटका दी थी। पार्टी कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार कर रही थी।

प्रदेश पार्टी कार्यालय में पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मीडियाकर्मियों ने 11 सीटों पर टिकटों की घोषणा के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने रणनीति के तहत जानबूझकर प्रत्याशियों की घोषणा रोकी है। रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह दूसरों को बताने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए होती है। इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी 70 विधानसभा सीटों पर चर्चा हो चुकी है। कुछेक मामलों पर चर्चा होनी बाकी थी। देशकाल व परिस्थिति के अनुरूप जल्द चर्चा होगी और सूची बाहर आ जाएगी।

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में जगह-जगह विद्रोह, नाराजगी और बगावत के हालात पर चुनाव प्रभारी जोशी बोले, सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की जीतने की संभावना अधिक होती है, वहां ज्यादा लोग टिकट की अपेक्षा करते हैं। हमारे सभी वरिष्ठ नेता संपर्क में लगे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह मामला भी निपट जाएगा।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img