03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऐतिहासिक रैली से देवभूमि हुई भाजपामय – चुघ

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गत दिवस हल्द्वानी में आयोजित ऐतिहासिक रैली के पश्चात देवभूमि पूरी तरह से भाजपामय हो गई है। अब प्रदेश वासी भी यह भली भांति समझ चुके हैं कि राज्य का भविष्य केवल भाजपा शासन में ही सुरक्षित रह सकता है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार सुनने के बाद आम जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने कहा मोदी सत्रह हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व घोषणाएं कर देवभूमि में विकास की एक नई गाथा लिख गये हैं। चुघ ने कहा कि अविस्मरणीय रैली को सफल बनाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित समस्त केबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता का पूरा सहयोग रहा जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रैली ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ जीत का मार्ग सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा रैली में अपार जनसमूह देखकर विपक्षी दलों के नेताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं और वह विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हताश दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन को भाजपा के सिद्धांतों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचारों से अवगत कराते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है। चुघ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कराये जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img