03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी का हाथ हुआ फ्रैक्चर, चढ़ाया गया प्लास्टर, मैच के दौरान लगी थी चोट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दरअसल, बीते रोज क्रिकेट मैच खेलने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। उन्होंने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है।

दरअसल, मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी। हाथ में सूजन आने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद वे दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे और एक्स-रे कराया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। उनको चिकित्सकों ने प्लास्टर चढ़ाया है।

  • सीएम धामी की टीम ने जीता था मुकाबला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री एकादश की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजयुमो की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी। मुख्यमंत्री एकादश ने यह मुकाबला चार रनों से जीत लिया। मैच के अंत में मुख्यमंत्री और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

सीएम को याद आए स्कूल कालेज के दिन

सीएम धामी ने कहा कि क्रिकेट मैच खेलकर उन्हें अपने स्कूल-कालेज के दिन याद आ गए। पहले क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वे दोस्तों के साथ विभिन्न शहरों में जाकर क्रिकेट खेलते थे। बाद में राजनीति में सक्रियता बढऩे के कारण उन्हें खेलने का समय नहीं मिला। मुख्यमंत्री एकादश में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विधायक सहदेव पुंडीर, विधायक देशराज कर्णवाल आदि शामिल थे।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img